UP TGT PGT Teacher Notification News: उत्तर प्रदेश के बेड और डीएलएड अभ्यर्थी लंबे समय से शिक्षक विज्ञापन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक और प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक पद बड़ी संख्या में खाली पड़े हैं जिससे पढ़ाई का काम सीधे प्रभावित हो रहा है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के लिखित जवाब में टीजीटी और पीजीटी दोनों कैटेगरी के हजारों पद खाली बताए गए हैं और कई स्कूलों में क्लास रेगुलर नहीं चल पा रही है इसी बीच शिक्षा निदेशालय की ओर से पड़ा और नए विज्ञापन को लेकर नई जानकारी दी गई है।
टीजीटी-पीजीटी के पद खाली
रिक्त पदों को लेकर शिक्षा निदेशालय ने विधायक अतुल प्रधान के सवाल पर साफ किया कि टीजीटी के 24,515 पद और पीजीटी के 6,216 पद खाली हैं, पीजीटी के आधे पद सीधी भर्ती से भरे जाते हैं, बाकी पद प्रमोशन से भरे जाते हैं और जिन संस्थाओं में अनुदानित प्राइमरी स्कूल जुड़े हैं वहां टीजीटी के 75 प्रतिशत पद सीधी भर्ती से जबकि 25 प्रतिशत पद प्रमोशन से भरे जाते हैं। इन वित पदों को लेकर विज्ञापन जारी करने की तैयारी की जा रही है। बता दें विधानसभा में विधायक अतुल प्रधान द्वारा प्रश्न पूछा गया था जिसमें माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से यह जानकारी दी गई है
विधायक ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री से पूछा था की एडेड इंटर कॉलेज में कितने पद खाली हैं और क्या सरकार इन्हें भरने के लिए विज्ञापन जारी करेगी जिस पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ महेंद्र देव के अनुसार गत के 50% पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी बा 50% पदों पर रिक्त पदों पर प्रमोशन किया जाएगा नया विज्ञापन जारी करने की तैयारी चल रही है। अधियाचन भेजने के लिए जिलों से त्रुटि रहित सूचनाओं मांगी गई हैं।
भर्ती प्रक्रिया कहां तक पहुंची
बता दें निदेशालय के अनुसार टीजीटी पीजीटी भर्ती का विज्ञापन साल 2022 में जारी हुआ था, भर्ती एग्जाम का काम शिक्षा सेवा चयन आयोग में चल रहा है, जिलों से सही और त्रुटिरहित डाटा मांगा गया है, पोर्टल तैयार होने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड देकर डाटा जांचा जाएगा, इसके बाद अधियाचन भेजा जाएगा और पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में आगे बढ़ेगी।
30 हजार से ज्यादा पदों पर विज्ञापन की उम्मीद
इस बड़े भर्ती अभियान के जरिए करीब 30,731 पद भरे जा सकते हैं जिसमें टीजीटी के 24,515 और पीजीटी के 6,216 पद शामिल होने की संभावना है और स्कूलों में लंबे समय से चल रही शिक्षक कमी को कम करने की कोशिश मानी जा रही है। वहीं प्राइमरी स्कूलों में भी बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं इन सभी रिक्त पदों को भरने के लिए अभ्यर्थी विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे हैं हालांकि आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है इसके बाद प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती पर निर्णय लिया जा सकता है।
नया नोटिफिकेशान कब आ सकता है?
नई नोटिफिकेशन की बात की जाए तो निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 2025-26 में ट्रांसफर के लिए रिजर्व पद छोड़कर बाकी खाली पदों के सर्टिफिकेट वेरिफाई कर भेजें और शिक्षा चयन आयोग ने 29 जुलाई को नई भर्ती के लिए जानकारी मांगी थी साथ ही संभावित खाली पद जोड़कर अधियाचन जमा करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2026 तय की गई है जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू होने की बात कही जा रही है।
प्रक्रिया से जुड़ी मुख्य बातें
- जिलों से सत्यापित खाली पदों की रिपोर्ट मांगी गई है
- सभी डाटा UPESSC पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा
- यूजर आईडी और पासवर्ड देकर डाटा चेक कराया जाएगा
- फाइनल अप्रूवल के बाद ऑनलाइन भर्ती शुरू होगी
वहीं यूपीटीईटी 2026 का एग्जाम जुलाई में कराया जाएगा और उसके बाद प्राइमरी शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ने की बात सामने आई है क्योंकि प्राइमरी और उच्च प्राइमरी स्कूलों में भी बड़ी संख्या में पद खाली बताए जा रहे हैं जिससे पूरी शिक्षा व्यवस्था पर असर पड़ रहा है।

