NEET UG 2026 Notification: नीट 2026 फॉर्म को लेकर नई अपडेट, कब से भर पाएंगे आवेदन

By
On:
Follow Us

NEET UG 2026 Notification Update: नीट यूजी 2026 की तैयारी कर रहे छात्र और उम्मीदवार काफी समय से फॉर्म का इंतजार कर रहे हैं। फरवरी शुरू होते ही लोगों की नजर एनटीए की वेबसाइट पर टिकी हुई है कि आखिर नोटिस कब आएगा। हर साल की तरह इस बार भी नीट यूजी का फॉर्म ऑनलाइन ही आने वाला है, अभी जो जानकारी सामने आ रही है, उससे इतना साफ है कि फरवरी के इसी हफ्ते नीट यूजी 2026 का नोटिस जारी हो सकता है। फॉर्म खुलते ही रजिस्ट्रेशन शुरू होगा और उसके बाद पूरा आवेदन का प्रोसेस ऑनलाइन रहेगा। इसी वजह से कई छात्र पहले से अपने डॉक्यूमेंट्स और फीस को लेकर चीजें समझने में लगे हुए हैं, ताकि आखिरी समय पर कोई दिक्कत न हो।

नीट यूजी 2026 का नोटिस कब आ सकता है

मौजूदा अपडेट के मुताबिक नीट यूजी 2026 का नोटिस फरवरी के पहले हफ्ते में जारी किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि 6 या 7 फरवरी तक नोटिस आ जाएगा। नोटिस के साथ ही नीट 2026 का फॉर्म भी ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया जाएगा। हालांकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से अभी नोटिफिकेशन जारी करने की दिनांक निर्धारित नहीं की गई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी सप्ताह ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

नीट 2026 का फॉर्म कैसे आएगा

नीट यूजी 2026 का फॉर्म ऑनलाइन मोड में ही आएगा। सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा। उसी लॉगिन से पूरा फॉर्म भरा जाएगा और अंत में कन्फर्मेशन पेज जनरेट होगा। रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी करनी होगी रजिस्ट्रेशन से लेकर कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करने फीस का भुगतान करने डॉक्यूमेंट अपलोड करने से संबंधित सभी महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश आधिकारिक नोटिफिकेशन के साथ जारी किए जाएंगे।

नीट फॉर्म भरने के बाद क्या नहीं बदलेगा

एक बार परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करते ही कुछ बदलाव नहीं कर सकेंगे फॉर्म भरने के बाद निम्नलिखित बदलाव करना संभव नहीं होगा-

• छात्र का नाम
• कॉन्टैक्ट डिटेल
• एड्रेस
• माता-पिता की जानकारी
• कैटेगरी
• दिव्यांग स्टेटस
• एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
• जन्म तिथि
• एग्जाम सिटी
• जेंडर

नीट यूजी 2026 के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

• पासपोर्ट साइज फोटो
• दोनों हाथों के अंगूठे के निशान
• सिग्नेचर
• जाति प्रमाण पत्र अगर लागू हो
• क्लास 10 की मार्कशीट
• क्लास 10 पासिंग सर्टिफिकेट
• आईडी प्रूफ
• एड्रेस प्रूफ
• दिव्यांग प्रमाण पत्र अगर लागू हो
• नागरिकता प्रमाण पत्र विदेशी उम्मीदवारों के लिए

नीट यूजी 2026 की फीस का स्ट्रक्चर

पिछले साल के आधार पर नीट यूजी की फीस इस तरह रही थी और इस बार भी ज्यादा बदलाव की जानकारी नहीं आई है।

  • जनरल कैटेगरी के लिए आवेदन फीस करीब 1700 रुपये
  •  EWS और OBC के लिए आवेदन फीस करीब 1600 रुपये
  • SC, ST, दिव्यांग और थर्ड जेंडर के लिए आवेदन फीस करीब 1000 रुपये
  • भारत से बाहर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस करीब 9500 रुपये

एक से ज्यादा फॉर्म भरने पर स्थिति

एनटीए की तरफ से पहले ही साफ किया गया है कि अगर कोई छात्र एक से ज्यादा नीट फॉर्म भरता है, तो सभी फॉर्म अमान्य माने जाएंगे। इसलिए एक ही आवेदन मान्य रहेगा और उसी के आधार पर आगे की प्रक्रिया होगी। इसलिए छात्रों को केवल एक बार ही रजिस्ट्रेशन करना पर्याप्त होगा। अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक नीट यूजी 2026 का नोटिस और फॉर्म फरवरी के इसी हफ्ते आ सकता है। फीस, डॉक्यूमेंट्स और आवेदन का प्रोसेस लगभग पहले जैसा ही रहने वाला है। नोटिस जारी होते ही सारी जानकारी पूरी तरह साफ हो जाएगी।

Leave a Comment