नीट यूजी रजिस्ट्रेशन से पहले NTA की गाइडलाइंस, सिलेबस वेरिफिकेशन को लेकर नया अपडेट NEET UG 2026 New Guidelines

By
On:
Follow Us

NEET UG 2026 New Guidelines: NEET UG 2026 को लेकर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(NTA) और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग(NMC) की ओर से कुछ अहम अपडेट सामने आए हैं। इस बार तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सिलेबस और पहचान वेरिफिकेशन सिस्टम से जुड़ी जानकारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, आधिकारिक जानकारी के अनुसार परीक्षा 2026-27 एकेडमिक सेशन को ध्यान में रखते हुए आयोजित की जाएगी। NMC ने NEET UG 2026 के लिए अपडेटेड सिलेबस जारी किया है और उसी के आधार पर स्टडी मटेरियल तैयार करने की बात कही गई है। साथ ही परीक्षा में पहचान सत्यापन के लिए फेस रिकग्निशन तकनीक को शामिल करने की तैयारी भी बताई गई है।

NEET UG 2026 सिलेबस में बदलाव की जानकारी

जानकारी दे देंराष्ट्रीय चिकित्सा आयोग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार NEET UG 2026 का सिलेबस फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के 11वीं और 12वीं के कोर टॉपिक पर आधारित रखा गया है। अपडेटेड सिलेबस में जरूरी टॉपिक को प्राथमिकता दी गई है और उसी के अनुसार स्टडी मटेरियल तैयार करने की बात कही गई है। आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि नया सिलेबस 2026-27 एकेडमिक सेशन को ध्यान में रखकर जारी किया गया है। परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न इसी सिलेबस के आधार पर रहेंगे और पैटर्न में कोई अलग सेक्शन शामिल होने की जानकारी नहीं दी गई है।

फेस बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन सिस्टम

इसके साथ ही NTA द्वारा NEET UG 2026 में पहचान सत्यापन को लेकर तकनीकी बदलाव की तैयारी बताई गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार परीक्षा के दौरान फेस रिकग्निशन सिस्टम लागू किया जा सकता है जिससे छात्र की पहचान फेस स्कैन के जरिए की जा सके। इसके साथ आवेदन के दौरान लाइव फोटो कैप्चर करने का विकल्प भी जोड़ा जा सकता है। इससे पहले 2025 सत्र में आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन का पायलट टेस्ट दिल्ली के चुनिंदा एग्जाम सेंटर पर किया गया था। उसी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी की जानकारी सामने आई है।

Also Read- NEET UG 2026 Notification: नीट 2026 फॉर्म को लेकर नई अपडेट, कब से भर पाएंगे आवेदन

परीक्षा पैटर्न और मोड

NEET UG 2026 परीक्षा पेन पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। उपलब्ध जानकारी के अनुसार एग्जाम एक ही दिन और एक ही शिफ्ट में कराया जाएगा। एग्जाम का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से प्रश्न शामिल होंगे और पूरा पेपर 11वीं और 12वीं के सिलेबस पर आधारित रहेगा। पिछले सत्र में परीक्षा देश के 550 शहरों में लगभग 5000 एग्जाम सेंटर पर आयोजित की गई थी। इस बार भी उसी स्तर पर आयोजन की जानकारी दी गई है।

NEET UG Exam पहचान सत्यापन प्रक्रिया

इसके अलावाNEET UG 2026 में पहचान सत्यापन को लेकर प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सख्त रखी जा सकती ह, उपलब्ध जानकारी में बताया गया है कि एग्जाम सेंटर पर बायोमेट्रिक और फेस स्कैन दोनों का उपयोग किया जा सकता है। आवेदन के दौरान लाइव फोटो कैप्चर और डिजिटल वेरिफिकेशन को शामिल करने की तैयारी भी बताई गई है। इससे परीक्षा प्रक्रिया को तकनीकी रूप से अधिक सुरक्षित बनाने का उद्देश्य बताया गया है। पहचान से जुड़ी पूरी प्रक्रिया एग्जाम के दौरान ही पूरी की जाएगी और उसी के आधार पर उपस्थिति दर्ज होगी।

Leave a Comment