CTET Answer Key 2026: सीटेट एग्जाम के बाद देखें CTET Answer Key, जानें कब होगी रिलीज

By
On:
Follow Us

CTET Answer Key 2026: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी CTET 2026  में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। परीक्षा खत्म होने के बाद अब अभ्यर्थी अपने पेपर की आंसर की का इंतजार कर रहे हैं, ताकि वे अपने उत्तरों का मिलान कर सकें। यह परीक्षा सीबीएसई की ओर से कराई जाती है और हर साल इसकी आंसर की को लेकर उम्मीदवारों में काफी उत्सुकता रहती है। आंसर की आने के बाद न सिर्फ सही-गलत सवालों की जानकारी मिलती है, बल्कि संभावित स्कोर का अंदाजा भी लगाया जा सकता है।

आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने पेपर कोड के हिसाब से उत्तर देख सकेंगे। अगर किसी सवाल के जवाब को लेकर आपत्ति होती है, तो उसे दर्ज करने का विकल्प भी दिया जाता है। ऐसे में फिलहाल सभी की नजर CTET Answer Key 2026 पर टिकी हुई है।

आंसर की को लेकर क्या है ताजा अपडेट

CTET परीक्षा समाप्त होते ही बोर्ड की ओर से आंसर की तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है। पिछले कुछ वर्षों के ट्रेंड को देखें तो परीक्षा के कुछ ही दिनों के भीतर प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी जाती है। इस बार भी उम्मीद की जा रही है कि सीबीएसई जल्द ही CTET की आंसर की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर अपलोड कर देगा। हालांकि अभी तक बोर्ड ने इसकी कोई पक्की तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें, जिससे कोई अपडेट छूट न जाए।

किस तरह देख पाएंगे अपना आंसर शीट

आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उसे चेक कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी डालनी होगी। लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार अपने पेपर कोड के अनुसार आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने प्रश्न पत्र से मिलान कर सकते हैं। इससे यह साफ हो जाएगा कि कितने सवाल सही हुए हैं और कहां गलती हुई है। बता दें कि CTET परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती, इसलिए सही उत्तरों के आधार पर कुल स्कोर का अनुमान लगाना आसान रहता है।

गलत उत्तर पर आपत्ति कैसे होगी दर्ज

प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को उस पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाता है। अगर किसी प्रश्न के उत्तर से अभ्यर्थी संतुष्ट नहीं हैं, तो वे तय समय सीमा के अंदर अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। दर्ज की गई आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाती है। जांच पूरी होने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाती है, जिसे अंतिम माना जाता है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आंसर की को ध्यान से चेक करें और जरूरत होने पर समय रहते आपत्ति दर्ज करें।

आंसर की के बाद रिजल्ट का इंतजार

फाइनल आंसर की जारी होने के बाद CTET रिजल्ट की प्रक्रिया शुरू की जाती है। आमतौर पर आपत्तियों के निपटारे के कुछ ही दिनों बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जाता है। रिजल्ट जारी होने पर उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। जो अभ्यर्थी CTET परीक्षा पास करते हैं, उन्हें शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता प्रमाण पत्र दिया जाता है, जो आगे चलकर केंद्र और राज्य सरकार की शिक्षक भर्तियों में काम आता है। फिलहाल उम्मीदवार आंसर की के इंतजार में हैं, जिसके बाद अगला अपडेट रिजल्ट को लेकर सामने आएगा।

सीटेट आंसर की ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर CTET Answer Key 2026 से जुड़ा लिंक खोलें
  • अब अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करें
  • लॉगिन करते ही आपके पेपर कोड के अनुसार आंसर की स्क्रीन पर आ जाएगी
  • आंसर की डाउनलोड करें और प्रश्न पत्र से मिलान करें
  • सही उत्तरों के आधार पर अपने संभावित अंक का अंदाजा लगाएं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की आंसर की बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी इसके लिए बोर्ड द्वारा आधिकारिक अधिसूचना भी प्रसारित की जाएगी अभ्यर्थियों को आधिकारिक उत्तर कुंजी के लिए बोर्ड की वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करते रहना चाहिए।

Leave a Comment