CTET Admit Card 2026 Download: सीटीईटी एडमिट कार्ड ctet.nic.in से ऐसे डाऊनलोड करें

By
Last updated:
Follow Us

CTET Admit Card 2026 Download: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड आज किसी भी समय जारी किए जा सकते हैं। 8 फरवरी को देश भर के विभिन्न परीक्षा केदो पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले लाखों उम्मीदवारों को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा।

सेंट्रल बोर्ड का सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा जारी किए जाने वाले केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा फरवरी 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार अब किसी भी वक्त समाप्त हो सकता है सीबीएसई द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार 7 फरवरी 2026 को होने वाली सीटेट परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर 5 फरवरी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं वही 8 फरवरी को होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 6 फरवरी से डाउनलोड कर सकेंगे इसके लिए कुछ जरूरी क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षा 7 और 8 फरवरी को 2 दिन आयोजित की जाएगी एडमिट कार्ड इसी शेड्यूल के अनुसार डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड जरूरी

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों के पास एडमिट कार्ड होना जरूरी है उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करके परीक्षा केंद्र पर प्रवेश ले सकेंगे। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड के बारे में पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की परीक्षा 8 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी इस परीक्षा में दो पेपर होंगे पेपर एक सुबह की शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा इसके लिए 9:30 से 12:00 तक का समय निर्धारित किया गया है जबकि पेपर एक शाम की शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा इसके लिए 2:30 से 5:00 तक का समय रखा गया है परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड और उसके साथ एक फोटो आईडी लेकर जाना होगा।

CTET Admit Card 2026 Download कैसे करें

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड कुछ स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं-

  • सीटीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • इसके अतिरिक्त cbse.gov.in पर भी सीटेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा।
  • अब CTET 2026 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जरूरी जानकारी जैसे एप्लीकेशन नंबर जन्मतिथि और सिक्योरिटी पी डालें।
  • सबमिट करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एक साफ सुथरा प्रिंट आउट ले लें।

एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारी वेरीफाई कर लें

एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारी जैसे कि छात्र का नाम परीक्षा केंद्र का नाम परीक्षा तिथि शिफ्ट जैसी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक कर लें इसके साथ-साथ उम्मीदवार फोटो और सिग्नेचर की जानकारी सही प्रकार से चेक अवश्य कर ले अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी है तो सीटेट यूनिट से तुरंत संपर्क करके सही करा लें।

7 और 8 फरवरी को दो पालियों में होगी परीक्षा

2 दिन में 4 सत्र आयोजित किए जाएंगे जिसमें दोनों प्रश्न पत्र के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी कक्षा 1 से 5 तक को पढ़ने के लिए पेपर एक आयोजित किया जाएगा जो की सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 तक आयोजित होगा अभ्यर्थियों को सुबह 7:0:30 पर रिपोर्ट करना होगा। 9:30 के बाद एंट्री गेट बंद कर दिया जाएगा वहीं कक्षा 6 से 8 तक के लिए पेपर दो आयोजित किया जाएगा। इसमें परीक्षार्थियों को 12:30 पर रिपोर्ट करना होगा दोपहर 2:30 से एंट्री गेट बंद हो जाएगा शाम 5:00 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को समय का ध्यान रखते हुए परीक्षा में प्रतिभाग करना चाहिए।

Leave a Comment